CM Dhami Rishabh Pant News: इस मशहूर क्रिकेटर के लेट नाइट Tweet पर आया CM का जवाब…अपने लिए माँगी थी ये खास चीज, जमकर वायरल हो रहा ये ऑनलाइन डिमांड

CM Dhami Rishabh Pant News: इस मशहूर क्रिकेटर के लेट नाइट Tweet पर आया CM का जवाब...अपने लिए माँगी थी ये खास चीज, जमकर वायरल हो रहा ये ऑनलाइन डिमांड

CM Dhami Rishabh Pant News: इस मशहूर क्रिकेटर के लेट नाइट Tweet पर आया CM का जवाब…अपने लिए माँगी थी ये खास चीज, जमकर वायरल हो रहा ये ऑनलाइन डिमांड

CM Dhami Rishabh Pant News: इस मशहूर क्रिकेटर के लेट नाइट Tweet पर आया CM का जवाब...अपने लिए माँगी थी ये खास चीज, जमकर वायरल हो रहा ये ऑनलाइन डिमांड /image: AI Generated

Modified Date: August 8, 2026 / 11:18 am IST
Published Date: August 8, 2026 10:57 am IST
HIGHLIGHTS
  • ऋषभ पंत ने आधी रात CM पुष्कर सिंह धामी को X पर टैग किया था
  • पंत उत्तराखंड में अपना पहला घर बनाने के लिए जमीन खरीदना चाहते हैं
  • CM धामी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया

देहरादून। CM Dhami Rishabh Pant News: टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आधी रात सोशल मीडिया X प्लेटफॉर्म (Rishabh Pant X Post) पर सीएम पुष्कर सिंह धामी को टैग कर एक पोस्ट कर जमीन खरीदने में मदद मांगी थी। वहीं इस मामले में अब सीएम धामी ने हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा आपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है।

CM Dhami Rishabh Pant News मुख्यमंत्री धामी ने पंत के ट्वीट का जवाब देते हुए अपने सोशल मीडिया X प्लेटफॉर्म पर लिखा कि- प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखंड के गौरव हैं। आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है। अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है।आपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। वे शीघ्र ही आपसे संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।

पंत ने सीएम की थी ये डिमांड (Rishabh Pant X Post)

ऋषभ पंत ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘नमस्ते सर, आप कैसे हैं? उत्तराखंड का मूल निवासी होने के नाते, मुझे यहाँ आए हुए काफी समय हो गया है। मैं दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होने के लिए ज़मीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूँ, लेकिन रहने के लिए कोई अच्छी और बड़ी जगह नहीं मिल पा रही है। मुझे अपना उत्तराखंड बहुत पसंद है। मेरी आपसे विनम्र विनती है कि ज़मीन खरीदने में मेरी मदद करें, क्योंकि आजकल साफ़-सुथरी ज़मीन मिलना बहुत मुश्किल हो गया है। इसके अलावा, एक ज़मीन का मामला भी अटका हुआ है जो मुझे तब मिलनी चाहिए थी जब मैं राज्य का प्रचार-प्रसार कर रहा था। सब कुछ छोड़कर मैं अपने मूल स्थान पर वापस आकर उत्तराखंड के विकास में योगदान देना चाहता हूँ और अपने पहाड़ी लोगों के बीच रहना चाहता हूँ। कृपया इस मामले पर ध्यान दें; 3 साल हो गए हैं और अभी तक कोई ज़मीन नहीं मिली है। आपके जवाब का इंतज़ार रहेगा।’

सरकार से उनकी तय दरों पर ज़मीन खरीदना चाहता हूँ (Rishabh Pant CM Dhami)

पंत (Rishabh Pant Latest News) ने आगे लिखा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करना बहुत गर्व की बात होगी, लेकिन अगर आप मुझे इजाज़त दें, तो मैं सरकार से उनकी तय दरों पर ज़मीन खरीदना चाहता हूँ ताकि मैं अपने ही राज्य में अपना पहला घर बना सकूँ। कृपया इसमें मेरी मदद करें। सच कहूँ तो मुझे समझ नहीं आ रहा था कि यह कैसे करूँ।

 

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.