आगरा में 30 किलोग्राम गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

आगरा में 30 किलोग्राम गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

आगरा में 30 किलोग्राम गांजा बरामद, चार गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: February 20, 2021 5:17 pm IST

आगरा, 20 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को 30 किलोग्राम गांजा बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आगरा कैंट जीआरपी के एसआई सुधीर कुमार ने बताया कि शनिवार को थाना जीआरपी आगरा कैंट, सर्विलांस एवं आरपीएफ आगरा कैंट की संयुक्त टीमें जांच कर रही थीं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह गांजा बरामद कर तीन महिलाओं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि ये लोग हैदराबाद के सिकंदराबाद से गांजा लेकर आते थे और इसकी आपूर्ति दिल्ली करते थे।

भाषा सं देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में