आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 3892 नए मामले, 28 की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 3892 नए मामले, 28 की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 3892 नए मामले, 28 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: October 14, 2020 3:03 pm IST

अमरावती, 14 अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस के 3892 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 28 संक्रमितों ने दम तोड़ा।

सरकारी बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में कोविड-19 के कुल मामले 7,67,465 पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 6319 हो गई है।

बुलेटिन में बताया गया है कि बुधवार सुबह नौ बजे खत्म हुए बीते 24 घंटे में 5,050 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने की घोषणा हुई। इसी के साथ संक्रमण से उबरने वाले लोगों की तादाद 7,19,447 पहुंच गई है।

प्रदेश में कोरोना वायरस का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 41,669 हो गई है।

प्रदेश में 67.72 लाख नमूनों की जांच की गई है और संक्रमित होने की दर 11.33 प्रतिशत है।

भाषा

नोमान मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में