छत्तीसगढ़ में फिर से मिले 5 कोरोना पॉजिटिव, बढ़कर 50 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

छत्तीसगढ़ में फिर से मिले 5 कोरोना पॉजिटिव, बढ़कर 50 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

छत्तीसगढ़ में फिर से मिले 5 कोरोना पॉजिटिव, बढ़कर 50  हुई एक्टिव मरीजों की संख्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: May 20, 2020 11:50 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अभी फिर से 5 नए मरीज मिलें हैं। बालोद में 2, बलौदाबाजार में 2 मरीज और अंबिकापुर में एक मरीज मिला है। जिसके बाद अब छग में 50 एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या हो गई है। रायपुर एम्स ने इस खबर की पुष्टि की है। 

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में फिर से मिले 5 कोरोना पॉजिटिव, बढ़कर 50 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

जानकारी मिली है कि अंबिकापुर में मिला मरीज 16 मई को महाराष्ट्र से लौटा था, सीएमएचओ ने इस खबर की पुष्टि की है। बता दें कि प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, इनमें से ज्यादातर मरीज बाहर से आए हुए हैं ​जिनकी प्रवासी मजदूर के तौर पर घर वापसी हुई है।

ये भी पढ़ें: बस विवाद में कांग्रेस विधायक ने अपनी ही पार्टी को घ…

प्रदेश में अबतक कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है जिनमें से 59 मरीजों को स्वस्थ करके घर भेज दिया गया है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com