आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 41 नए मरीज

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 41 नए मरीज

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 41 नए मरीज
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: February 22, 2021 1:15 pm IST

अमरावती, 22 फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश में सोमवार को कोविड- 19 के 41 नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि 71 रोगियों ने संक्रमण को मात दी।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलिटेन में बताया कि प्रदेश में यह तीसरा दिन है जब किसी संक्रमित ने दम नहीं तोड़ा है।

उसमें बताया गया है कि प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 590 रह गई है।

उसमें बताया गया है कि प्रदेश में कुल मामले 8,89,339 पहुंच गए हैं और नमूने के संक्रमित आने की दर 6.47 प्रतिशत है।

बुलेटिन के मुताबिक, कुल 8,81,582 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि मृतक संख्या 7,167 हो गई है।

भाषा

नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में