ठाणे में कोविड-19 के 481 नए मामले, 10 लोगों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 481 नए मामले, 10 लोगों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 481 नए मामले, 10 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: July 2, 2021 4:10 am IST

ठाणे, दो जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 481 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 5,33,047 हो गयी है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि ये मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। जिले में संक्रमण से 10 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 10,709 हो गयी। ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर दो प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,16,918 हो गए हैं जबकि मृतकों की संख्या 2,581 है।

भाषा गोला शोभना

शोभना


लेखक के बारे में