महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस के 5,007 नए मामले, 40 और मौतें हुईं

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस के 5,007 नए मामले, 40 और मौतें हुईं

  •  
  • Publish Date - April 20, 2021 / 06:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

ठाणे, 20 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,007 नए मामले आए, जिससे जिले में महामारी के कुल मामले बढ़कर 4,21,388 हो गए। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये नए मामले सोमवार को सामने आए।

उन्होंने बताया कि वायरस से 40 और लोगों की जान चली गई, जिससे जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 6,982 हो गई।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में, कोविड-19 के मामले 68,795 हो गए हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 1,348 तक पहुंच गई है।

भाषा कृष्ण मनीषा

मनीषा