Raipur Police Commissionerate Expansion: अभनपुर, धरसींवा, माना और खरोरा थाने भी होंगे रायपुर कमिश्नरेट पुलिस में शामिल!.. किसने कहा, ‘यहां अफसर ज्यादा, जवान काम?’.. पढ़ें

Ads

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का दायरा पूरे जिले तक बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पत्र लिखकर कमिश्नरेट को अधिक अधिकार देने और पूरे रायपुर जिले को इसके दायरे में शामिल करने की मांग की है।

  •  
  • Publish Date - August 8, 2026 / 11:33 AM IST,
    Updated On - August 8, 2026 / 11:34 AM IST

Raipur Police Commissionerate Expansion || Image- Canva File

HIGHLIGHTS
  • कमिश्नरेट का दायरा बढ़ाने की मांग।
  • बृजमोहन अग्रवाल ने लिखा पत्र।
  • पूरे जिले को कमिश्नरेट में लाने की मांग।

रायपुर: राजधानी रायपुर में लागू पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के दायरे को पूरे रायपुर जिले तक बढ़ाने की मांग सामने आई है। (Raipur Police Commissionerate Expansion) भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस संबंध में पत्र लिखकर कमिश्नरेट व्यवस्था को पूरे जिले में लागू करने की मांग की है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

उठाये सवाल, कहा “बिना दांत-सींग के पावरविहीन”

बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान कमिश्नरेट “बिना दांत-सींग के पावरविहीन” है। उन्होंने कहा कि अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा करने के लिए कमिश्नरेट को पर्याप्त अधिकार और शक्तियां देना जरूरी है। सांसद ने यह भी कहा कि रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में अधिकारियों की संख्या अधिक और जवानों की संख्या कम है। उन्होंने व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरे रायपुर जिले को कमिश्नरेट के दायरे में लाने की जरूरत बताई।

अजय चंद्राकर ने भी रखा पक्ष

मामले में BJP विधायक अजय चंद्राकर ने भी बृजमोहन अग्रवाल की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने बृजमोहन अग्रवाल का पत्र पढ़ा है और नई व्यवस्था को पूरी तरह व्यवस्थित होने में समय लगेगा। (Raipur Police Commissionerate Expansion) अजय चंद्राकर ने कहा कि रायपुर को टुकड़ों में नहीं बांटना चाहिए और कमिश्नर प्रणाली के अंतर्गत पूरे शहर को रखा जाना चाहिए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

23 जनवरी 2026 से लागू हुई कमिश्नरेट प्रणाली

गौरतलब है कि रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली 23 जनवरी 2026 से लागू हुई थी। इसके तहत रायपुर नगर निगम क्षेत्र को पुलिस कमिश्नरेट बनाया गया और संजीव शुक्ला ने रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर के रूप में पदभार संभाला था। वर्तमान व्यवस्था के तहत रायपुर कमिश्नरेट में 21 पुलिस थाने शामिल हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को सेंट्रल, नॉर्थ और वेस्ट जोन में बांटा गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

कम निवेश के बावजूद पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं पैरा खिलाड़ी: शरद कुमार

निर्यातकों के लिए ब्याज सहायता योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएगा एक्जिम बैंक: डीजीएफटी

भारत की अरिहा पंगंबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक्स एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

कांग्रेस, राकांपा (शप) ने भाजपा एवं संघ पर ‘जेन-जी’ को लेकर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया

रालोद के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

Q1. रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का दायरा बढ़ाने की मांग किसने की?

A. BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का दायरा पूरे जिले तक बढ़ाने की मांग की है।

Q2. बृजमोहन अग्रवाल ने कमिश्नरेट व्यवस्था पर क्या कहा?

A. उन्होंने मौजूदा व्यवस्था को पर्याप्त अधिकारों से वंचित बताते हुए पुलिस को प्रभावी शक्तियां देने की मांग की है।

Q3. रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली कब लागू हुई?

A. रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली 23 जनवरी 2026 से लागू हुई थी और संजीव शुक्ला पहले पुलिस कमिश्नर बने थे।