ठाणे जिले में संक्रमण के 5,364 नए मामले, संक्रमितों की संख्या चार लाख के पार

ठाणे जिले में संक्रमण के 5,364 नए मामले, संक्रमितों की संख्या चार लाख के पार

ठाणे जिले में संक्रमण के 5,364 नए मामले, संक्रमितों की संख्या चार लाख के पार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: April 16, 2021 5:08 am IST

ठाणे, 16 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,364 नए मामले सामने आये हैं जिससे यहां संक्रमितों की संख्या चार लाख के पार हो गयी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यहां संक्रमण के 4,01,054 मामले हैं।

उन्होंने बताया कि नए मामलों का पता बृहस्पतिवार को चला।

जिले में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 31 लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,825 हो गयी है।

जिले में संक्रमण से मृत्यु दर 1.70 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 62,935 है और 1,283 लोगों की मौत हो गई है।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना


लेखक के बारे में