आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 538 नये मामले, दो मरीजों की मौत

Ads

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 538 नये मामले, दो मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 10, 2020 / 03:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 10 दिसंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 538 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,73,995 हो गयी है। वहीं, संक्रमण से दो और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 7,047 हो गई ।

एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटों में 558 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं । इसके बाद स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या राज्य में बढकर 8,61,711 हो गयी है।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में इस अवधि में दो और लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गयी। राज्य में महामारी के चरम पर पहुंचने के बाद पिछले छह माह में एक दिन में मौत का यह सबसे कम आंकड़ा है।

बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में 5,237 मरीजों का उपचार चल रहा है।

भाषा

शुभांशि पवनेश

पवनेश