भोपाल। MP New Chief Secretary मध्यप्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक वर्णवाल को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति वर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन के केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद की गई है। अनुराग जैन को केंद्र सरकार ने नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।
MP New Chief Secretary बता दें कि अशोक बर्णवाल 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने बीटेक (माइनिंग इंजीनियरिंग) के साथ पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट में उच्च शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश शासन में अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर कार्यरत हैं। उनके पास भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास का अतिरिक्त प्रभार भी है। साथ ही वे खाद्य सुरक्षा आयुक्त की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।