आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 60 नए मामले आए सामने

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 60 नए मामले आए सामने

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 60 नए मामले आए सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: February 16, 2021 2:23 pm IST

अमरावती, 16 फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 60 नए मामले सामने आए जबकि 140 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं, संक्रमण से किसी भी रोगी की मौत नहीं हुई।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार मंगलवार सुबह 9 बजे तक पिछले 24 घंटे में सामने आए 60 नए मामलों के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,88,959 हो गयी है।

बुलेटिन के मुताबिक ठीक हो चुके लोगों की संख्या अब बढ़कर 8,81,181 हो गई, जबकि अबतक 7,163 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

भाषा राजकुमार पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में