महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 675 नए मामले, 38 और लोगों की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 675 नए मामले, 38 और लोगों की मौत
ठाणे (महाराष्ट्र), चार जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 675 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,19,682 हो गई।
एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि ये नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए।
उन्होंने बताया कि 38 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 9,370 हो गई। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.80 प्रतिशत है।
इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,11,004 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 2,129 है।
भाषा निहारिका शोभना
शोभना

Facebook


