महाराष्ट्र में कोविड-19 के 8,522 नए मामले, 187 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में कोविड-19 के 8,522 नए मामले, 187 लोगों की मौत
मुंबई, 13 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 8,522 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,43,837 हो गई।
राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण से 187 मरीजों की मौत हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 40,514 हो गई।
मंगलवार को दिन में इलाज के बाद 15,356 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है, जिसके बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 12,97,252 हो गई।
राज्य में अब 2,05,415 मरीजों का इलाज चल रहा है।
भाषा
शुभांशि माधव
माधव

Facebook


