महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 9,060 नये मामले सामने आये

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 9,060 नये मामले सामने आये

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 9,060 नये मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: October 18, 2020 3:25 pm IST

मुंबई, 18 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,060 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में मामलों की कुल संख्या 15,95,381 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने एक बयान में बताया कि महामारी के कारण 150 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 42,115 पहुंच गई।

बयान के अनुसार दिन के दौरान 11,204 और लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसी के साथ राज्य में इस महामारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 13,69,810 हो गई है।

राज्य में अभी 1,82,973 लोगों का इलाज चल रहा है।

भाषा देवेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में