जबलपुर में 9 मरीज हुए स्वस्थ, अब तक 147 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 56 ​किए गए डिस्चार्ज, 8 की हुई मौत

जबलपुर में 9 मरीज हुए स्वस्थ, अब तक 147 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 56 ​किए गए डिस्चार्ज, 8 की हुई मौत

जबलपुर में 9 मरीज हुए स्वस्थ, अब तक 147 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 56 ​किए गए डिस्चार्ज, 8 की हुई मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: May 13, 2020 8:14 am IST

जबलपुर। मध्यप्रदेश की न्यायधानी में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है इसके साथ ही अब यहां से मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या भी धीरे धीरे बढ़ने लगी है। आज यहां से कोरोना के 9 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। ये सभी मरीज सुखसागर कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किए गए हैं। जिले में अब तक कुल 56 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें:राजधानी तक पदयात्रा पर निकले दो कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, किसानों- मजदूरों की समस्याओं से कराना चाहते हैं अवगत

इसके पहले आज सुबह आई रिपोर्ट में जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में इज़ाफ़ा हुआ था। यहां आज 3 साल के बच्चे सहित 6 लोग संक्रमित मिले है, जिसके बाद जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 147 हो गई थी। इन मरीजों में अब तक 8 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने अमित जोगी को फोन कर जाना अजीत जोगी क…

वहीं इंदौर में आज सुबह 91 नए पॉज़िटिव मरीज़ सामने आए थे, जिसके बाद इंदौर में कुल मरीज़ों की संख्या 2107 पहुंच गई थी। यहां तीन और मरीजों की मौत की भी पुष्टि
हुई है, इंदौर में ही अकेले अबतक कुल 95 लोगों की जान जा चुकी है। MGM मेडिकल कॉलेज में जारी की गई हेल्थ बुलेटिन के आधार पर यह जानकारी मिली है।

ये भी पढ़ें: नीमच में कोरोना संक्रमण से पहली मौत, जिले में अब तक…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com