राजधानी में मैगी पॉइंट के मालिक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Murder in mana raipur: माना रायपुर में मैगी पॉइंट के मालिक को उसके ही 2 कर्मचारियों द्वारा मौत के घाट उतार दिया गया।

राजधानी में मैगी पॉइंट के मालिक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

murder in raipur

Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: October 25, 2022 10:23 pm IST

Murder in mana raipur:रायपुर। शहर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन शहर से हत्या,चाकूबाजी,लूटपाट जैसी घटना सामने आती ही रहती है। ऐसी ही एक खबर फिर शहर से मिल रही है। जहां माना स्थित महाराजा मैगी पॉइंट के मालिक की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक मालिक अजय गोस्वामी की हत्या उनके ही 2 कर्मचारियों ने मिलकर की है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी इस वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होने की तैयारी में थे लेकिन उससे पहले ही दोनों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामला माना थाना क्षेत्र का है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में