कपास से भरे चलती ट्रक में आग, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले जलकर खाक

कपास से भरे चलती ट्रक में आग, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले जलकर खाक

कपास से भरे चलती ट्रक में आग, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले जलकर खाक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: March 5, 2019 5:34 am IST

बैतूल। बैतूल से हरदा जा रहे कपास से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा सोमवार रात करीब तीन बजे की है, चिरापाटला से अजई गांव के बीच ट्रक में आग लगने की सूचना दमकल को दी गई। लेकिन दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही ट्रक जलकर खाक हो चुका था।

पढ़ें-एनएच-30 पर महिंद्रा ट्रेव्हल्स की बस पलटी, सीआरपीएफ जवान की मौत, बी…

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनएच 59 ए पर बीती रात 3 बजे के आस पास चिरापाटला से अजई ग्राम के बीच घटित इस हादसे की सूचना जैसै ही चिचोली नपा की दमकल को लगी , मौके पर पहुची फायर बिग्रेड़ ने पानी का छिड़काव कर आग से दहकते ट्रक पर काबू पाया। लेकिन तब तक पूरा ट्रक आग से स्वाहा हो चुका था। फिलहाल इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज कर जांच कर रही इस आग जनी में लाखों के नुकसान की संभावना है। बहरहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

 


लेखक के बारे में