फेसबुक आईडी हैकर्स गिरफ्तार, निजी फोटो चुरा फीजिकल रिलेशन के लिए करता था ब्लैकमेल

फेसबुक आईडी हैकर्स गिरफ्तार, निजी फोटो चुरा फीजिकल रिलेशन के लिए करता था ब्लैकमेल

फेसबुक आईडी हैकर्स गिरफ्तार, निजी फोटो चुरा फीजिकल रिलेशन के लिए करता था ब्लैकमेल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: July 21, 2018 11:38 am IST

ग्वालियर। युवतियों की फेसबुक आईडी हैक कर उनके पर्सनल फोटो व जानकारी चोरी कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी युवक कुलदीप कुशवाह को ग्वालियर की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपी के मोबाइल में कई युवतियों के नंबर व फोटो मिले हैं। जिनसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए वह उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी 32 से ज्यादा युवतियों की फेसबुक आईडी हैक कर चुका है।

पढ़ें- कल्पेश याग्निक खुदकुशी मामले में महिला पत्रकार पर केस दर्ज, महिला ने की थी 5 करोड़ की डिमांड

मामले में सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि आरोपी 12वीं का छात्र है और उसने फेसबुक आईडी हैक करने की तकनीक यू-ट्यूब से सीखी है..दरअसल 18 जुलाई को एक युवती ने ग्वालियर पुलिस के पास फोन कर ब्लैकमेल करने की शिकायत दर्ज कराई। युवती के मुताबिक आरोपी ने अपना नाम रोहित गुर्जर बताया और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।

पढ़ें- जाको राखे साइयां मार सके न कोय, 3 साल की बच्ची के ऊपर से निकली कार फिर भी सुरक्षित, देखिए वीडियो

साथ ही ऐसा नहीं करने पर उसकी आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी भी देने लगा। युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच ने सुनियोजित तरीके से युवती से ब्लैकमेलर को कॉल कराया और युवती की निशानदेही पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में