धमतरी, छत्तीसगढ़। लॉकडाउन के दौरान शहर के 15 दुकानों पर प्रशासन ने छापेमारी की कार्रवाई की है। नशीला सामान बेचने वाले गुटखा कारोबारी पर 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
पढ़ें- नकली सेनिटाइजर बनाने का भंडाफोड़, दलदल सिवनी इलाके से 1400 लीटर केमिकल जब्त, ड्रग विभाग की कार्रवाई
15 दुकानों पर कुल 29 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। दुकानदार कहीं सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन तो कहीं मुनाफाखोरी करते पकड़े गए थे। लॉकडाउन के दौरान टीम लगातार लोगों की शिकायतों के आधार पर फौरन कार्रवाई कर रही है। साथी दुकानों पर नजर बनाए रखी है। शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
पढ़ें- दर्दनाक हादसे में 2 पुलिसकर्मी सहित तीन की मौत, CM भूपेश बघेल ने जत…
सभी दुकानें किराना की हैं इनमे से एक महेश किराना है जहां अधिकारियों ने दुकानदार को एमआरपी से ज्यादा दाम में बिक्री करते पकड़ा। इस मुनाफाखोरी पर अधिकारीयों ने 15 हजार का जुर्माना ठोका है। सभी 15 दुकानों से संयुक्त छापामार टीम ने कुल 29 हजार का जुर्माना वसूला है। कहीं मुनाफाखोरी पकड़ी गई तो कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन पाया गया। कोशिश यही है कि इस लॉकडाउन में डिस्टेंसिंग भी बनी रहे और मुनाफाखोरी भी न हो।