चुनाव परिणाम से पहले शिवराज ने सेकें पराठें, तो रमन ने देखी फिल्म

चुनाव परिणाम से पहले शिवराज ने सेकें पराठें, तो रमन ने देखी फिल्म

चुनाव परिणाम से पहले शिवराज ने सेकें पराठें, तो रमन ने देखी फिल्म
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: December 10, 2018 8:21 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश, सहित कल यानि मंगलवार को पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने को है जिसे लेकर सभी नेताओं की धड़कने तेज होती दिख रही है।ऐसे में देखते हैं कि आखिर हर वक्त अपने काम में व्यस्त रहने वाले प्रदेश के मुखिया ने इन 20 दिनों के दौरान कैसे बिताया अपना खाली वक्त।

 

मतदान के बाद से ही मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताते नज़र आ रहे हैं। इन दिनों शिवराज सिंह चौहान की एक तस्वीर बहुत अधिक वायरल हो रही है जिसमें वे अपनी पत्नी संग पराठे सेंकते नज़र आ रहे हैं। बता दें कि चुनाव निपटने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार के साथ तीन दिन की छुट्टियां बिताने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व गए हुए थे। वहां उन्होंने अपने परिवार के साथ न सिर्फ जंगल सफारी का मजा लिया बल्कि उन्होंने अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ पराठे भी सेक कर परिवार वालों को खिलाए।

अगर क्वालिटी टाइम स्पेंड करने की बात करें तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह भी अपने परिवार के साथ बहुत अधिक समय बिताये इस बीच सबसे खास बात रही कि उन्होंने ज्यादा समय अपनी पोती के साथ बिताया।मतदान के बाद रमन दिल्ली में ज्यादा समय रहे इस बीच उन्होंने अपनी पत्नी, बेटा और बहू संग फिल्म भी देखी और कुछ खास मंदिरों के दर्शन भी किये।


लेखक के बारे में