दिल्ली: राहुल गांधी ने पिछड़े वर्ग के नेताओं से चर्चा की, मंच पर भूपेश बघेल को बगल में बैठाया
दिल्ली: राहुल गांधी ने पिछड़े वर्ग के नेताओं से चर्चा की, मंच पर भूपेश बघेल को बगल में बैठाया
आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी वर्ग विशेष को साधने में जुट गई है, शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आठ राज्यों के पिछड़े वर्ग के नेताओं से चर्चा की, चर्चा में छत्तीसगढ़ से भी आधा दर्जन नेता शामिल हुए,, कार्यक्रम की खासियत यह रही कि राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल को मंच पर बैठाया, बता दें कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश स्तर पर लंबे समय से बदलाव की अटकलें चल रही है… मगर शुक्रवार को हुए आयोजन में भूपेश बघेल का राहुल गांधी के साथ मंच पर बैठना काफी कुछ संदेश देता है,, बैठक की जानकारी देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि देशभर के पिछड़ा वर्ग के नेताओं से चर्चा के बाद कांग्रेस पार्टी आगामी रणनीति तैयार करेगी,,, गौरतलब हैं कि कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से भोलाराम साहू और किरणमयी नायक को बोलने का मौका मिला.

Facebook


