दो साल बाद नक्सलियों ने फिर दर्ज करवाई अपनी उपस्थिति

दो साल बाद नक्सलियों ने फिर दर्ज करवाई अपनी उपस्थिति

दो साल बाद नक्सलियों ने फिर दर्ज करवाई अपनी उपस्थिति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: January 6, 2018 6:42 am IST

सरगुजा इलाके में फिर एक बार नक्सलियों ने अपना उत्पात मचाया है। जिससे समझ आ रहा है कि वे अपनी मौजूदगी दर्ज करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। खबर के मुताबिक कल देर रात 10 से 15  नक्सलियों का दल बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र में पंहुचा और कई जगहों पर  आगजनी की वारदात को अंजाम दिया इसके साथ ही साथ कई लोगों को बंधक बनाकर उनकी जमकर पिटाई भी की.

ये भी पढ़े – छग: नक्सलियों की बढ़ी सक्रियता, डीजी नक्सल आपरेशन ने जारी किया अलर्ट

आपको बता दें कि ये पूरा इलाका बॉक्साइट के खदान वाला क्षेत्र है। देर रात करीब 1 से डेढ़ बजे इन इलाकों में नक्सलियों का दल पहुंचा और उसने 2 काँटाघर को उड़ा दिया तो वहीं 6 एक्सीवेटर को जलाकर राख कर दिया। वहीं 4 कर्मचारियों को बंधक बनाकर बेदम पीटा।

घटना की सूचना रात में घटनास्थल से महज 6 किलोमीटर दूर सामरी थाने को दे दी गई, बाबजूद सुबह 11 बजे तक तो पुलिस का कोई अधिकारी और न ही नक्सल आपरेशन से जुड़े अधिकारी ही मौके पर पहुँचे है.

ये भी पढ़े – छत्तीसगढ़: 4 सालों में 2300 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

ज्ञात हो कि चुनाव के ठीक पहले उत्तर छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की ये दस्तक काफी खतरनाक साबित हो सकती हैं। जब एक तरफ पुलिस और सरकार दावा कर रही है  कि बलरामपुर इलाके में पुलिस ने नक्सलियों का सफाया कर दिया है।और इस तरह के दावे के कुछ दिनों बाद ऐसे घटना होना।  नक्सल अभियान के लिए खतरे की घण्टी साबित होगी। 


लेखक के बारे में