CG Police Raid News: परिजनों ने दी थी थाने को उड़ाने की धमकी, 14 लोगों की गिरफ्तारी के बाद NSA के आरोपी के घर पुलिस ने मारा छापा, जांच में मिली ये चौंकाने वाली चीज
CG Police Raid News: गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में NSA के आरोपी लल्ला उर्फ टूमन सोनवानी के घर पुलिस ने शुक्रवार को छापामार कार्रवाई की।
CG Police Raid News/Image Credit: IBC24.in
- NSA के आरोपी लल्ला उर्फ टूमन सोनवानी के घर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की।
- तलाशी के दौरान पुलिस ने घर से दो जेरिकेन में रखा पेट्रोल बरामद किया है।
- बरामद पेट्रोल को पुलिस ने जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
CG Police Raid News: राजिम: रायपुर ग्रामीण के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में NSA के आरोपी लल्ला उर्फ टूमन सोनवानी के घर पुलिस ने शुक्रवार को छापामार कार्रवाई की। तलाशी के दौरान पुलिस ने घर से दो जेरिकेन में रखा पेट्रोल बरामद किया है। बरामद पेट्रोल को पुलिस ने जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने दी थी थाने को उड़ाने की धमकी
बताया जा रहा है कि गुरुवार को NSA के आरोपी लल्ला उर्फ टूमन सोनवानी की गिरफ्तारी के दौरान उसके परिजनों और समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा किया था। (CG Police Raid News) इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ विवाद हुआ और गोबरा नवापारा थाना व पुलिस वाहन को पेट्रोल बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने बरामद की ये चीज
CG Police Raid News: इसके बाद शुक्रवार को आरोपी के घर की तलाशी ली गई, जहां से दो जेरिकेन पेट्रोल बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद पेट्रोल का उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था। मामले में आगे भी कार्रवाई जारी है।
इन्हें भी पढ़ें-
- Bilaspur University Cheating Case: नकलचियों के खिलाफ बिलासपुर यूनिवर्सिटी का बड़ा स्ट्राइक.. 74 छात्रों की परीक्षा रद्द, 45 हजार से ज्यादा छात्रों ने दी थी परीक्षा..
- Guna Cattle Smuggling News : आधी रात ट्रक रोकते ही खुला खौफनाक राज! 65 गायों के साथ जो मिला, देखकर कांप उठे लोग
- Lalji Nirmal On Mohan Bhagwat Statement: आरक्षण पर नई सियासत!… मोहन भागवत के बयान का डॉ. लालजी निर्मल ने किया स्वागत, सपा और अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Facebook


