CG State Power Company Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियों की बहार.. इस विभाग ने 1235 पदों पर बम्पर भर्ती, डाटा एंट्री ऑपरेटर के ही 400 पद
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने 1235 पदों पर बंपर भर्ती का निर्णय लिया है। इसमें 400 डाटा एंट्री ऑपरेटर, 300 प्लांट अटेंडेंट, 146 सहायक अभियंता और 122 कनिष्ठ अभियंता समेत कई पद शामिल हैं। विस्तृत भर्ती विज्ञापन जल्द जारी होगा।
Chhattisgarh State Power Company Vacancy 2026 || Image- IBC24 News Archive
- 1235 पदों पर होगी भर्ती।
- 400 डाटा एंट्री ऑपरेटर पद।
- आधिकारिक विज्ञापन जल्द जारी।
रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने विभिन्न पदों पर 1235 भर्तियां करने का फैसला लिया है। राज्य गठन के बाद पहली बार बिजली कंपनी में इतने बड़े पैमाने पर भर्ती की जा रही है। (Chhattisgarh State Power Company Vacancy 2026) विभाग के मुताबिक इस भर्ती का मकसद उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना और आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराना है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
कई पदों पर होगी नियुक्ति
जारी जानकारी के मुताबिक , डाटा एंट्री ऑपरेटर के 400 पद, प्लांट अटेंडेंट के 300 पद, सहायक अभियंता के 146 पद और कनिष्ठ अभियंता के 122 पद सहित कुल 1235 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा अन्य तकनीकी और गैर-तकनीकी पद भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
जल्द जारी होंगे आधिकारिक विज्ञापन
सरकार का कहना है कि इन भर्तियों से बिजली कंपनियों में कर्मचारियों की कमी दूर होगी और उपभोक्ताओं तक बेहतर, तेज और निर्बाध विद्युत सेवाएं पहुंचाई जा सकेंगी। (Chhattisgarh State Power Company Vacancy 2026) साथ ही उत्पादन, वितरण और रखरखाव से जुड़े कार्यों में भी तेजी आएगी। भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, आवेदन तिथि और चयन संबंधी विस्तृत जानकारी जल्द ही छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी द्वारा आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से जारी की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:
कम निवेश के बावजूद पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं पैरा खिलाड़ी: शरद कुमार
निर्यातकों के लिए ब्याज सहायता योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएगा एक्जिम बैंक: डीजीएफटी
भारत की अरिहा पंगंबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक्स एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
कांग्रेस, राकांपा (शप) ने भाजपा एवं संघ पर ‘जेन-जी’ को लेकर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया
रालोद के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

Facebook


