मध्यप्रदेश में फिर गैंगरेप, “फिर” लिखना हमारी मजबूरी है

Ads

मध्यप्रदेश में फिर गैंगरेप, "फिर" लिखना हमारी मजबूरी है

  •  
  • Publish Date - December 17, 2017 / 07:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

उज्जैन। नेशनल क्राइम रिकाॅर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट में अव्वल रहने के बाद भी मध्यप्रदेश में गुनाह और गुनहगार दोनों ही बेखोफ सड़कों पर खुले आम, आम लोगों को अपने काले मंसूबों से लहूलोहान कर रहे है। कहीं हत्या तो कहीं बलात्कार जैसे संगीन गुनाहों को अंजाम देते युवा, पुलिस और प्रशासान को चुनौती देते नजर आ रहे।

नाबालिग को अगवा कर रेप, MMS वायरल करने की देता था धमकी

ताजा मामला उज्जैन के नागदा का है जहां आम दिनों की तरह वह मासूम अपने काम से अपने घर लौट रही है, उसे नहीं पता था कि कोई शौतान उसकी इज्जत को तार-तार करने के लिए पहले से टकटकी लगाए बैठा है। कपड़े की दुकान पर काम करने वाली 18 वर्षीय युवती जैसे ही अपनी नौकरी पूरी कर अपने घर के लिए आगे बढ़ती है दो वहशी रात के अंधेरे का फायदा उठा उसे अपनी घिनोनी हवस का शिकार बना लेते है।

जब शहर के बीचों-बीच दिखा मगरमच्छ, पुलिस आरक्षक ने ऐसे किया काबू

पूरी घटना को एक अंधेरी गली में अंजाम दिया गया जहां से पीडित युवती रोज गुजरकर अपने घर पहुंचा करती थी। नागदा के मंडी थाना क्षेत्र में घटी इस घटना ने एक बार फिर मध्यप्रदेश पुलिस और सरकार को आईना दिखाने का काम किया है। गौरतलब है कि बलात्कार और हत्या जैसी खबरें अब मध्यप्रदेश के लोगों के लिए रोजर्मा की खबरों में शामिल हो चुकी है। लेकिन सरकार और पुलिस अपनी कुंभकरणीय नींद से जागने को तैयार नहीं है। 

 

अमन वर्मा, IBC24