जोगी की मेंदाता से छुट्टी, फिलहाल रहेंगे दिल्ली के स्पाइनल इंजरीज सेंटर में 

जोगी की मेंदाता से छुट्टी, फिलहाल रहेंगे दिल्ली के स्पाइनल इंजरीज सेंटर में 

जोगी की मेंदाता से छुट्टी, फिलहाल रहेंगे दिल्ली के स्पाइनल इंजरीज सेंटर में 
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: June 12, 2018 11:05 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी मेंदाता अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं, लेकिन वे फिलहाल  इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर में रहेंगे। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रवक्ता सुब्रत डे ने बताया कि डॉ नरेश त्रेहन और डॉ यतिन मेहता ने 14 दिनों सफलतापूर्वक उपचार करने के बाद जोगी को मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। वे अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।

 

जोगी परिवार ने मेदांता अस्पताल के सभी डॉक्टरों, नर्सों एवं अन्य कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करा है। बताया जा रहा है कि वे अब नई दिल्ली-स्थित इंडीयन स्पाइनल इंजरीज़ सेंटर (वसंत कुंज) में दो सप्ताह रहकर व्यायाम, योगा, तैराकी, साइक्लिंग, वेट लिफ़्टिंग, टेबल टेनिस के साथ फिजियोथेरेपी करेंगे।

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में