Bijnor Son Killed Mother: बेटे को मालूम था ‘तेंदुए के हमले से मौत’ पर मिलता है ₹5 लाख का मुआवजा.. फिर रची ऐसी साजिश कि जानकर रह जायेंगे हैरान.. खुलासे की कहानी भी दिलचस्प

Son kills mother for ₹5 lakh compensation in Bijnor: बिजनौर में बेटे पर मां की हत्या कर तेंदुए के हमले का रूप देने और 5 लाख मुआवजा पाने की साजिश का आरोप।

Bijnor Son Killed Mother: बेटे को मालूम था ‘तेंदुए के हमले से मौत’ पर मिलता है ₹5 लाख का मुआवजा.. फिर रची ऐसी साजिश कि जानकर रह जायेंगे हैरान.. खुलासे की कहानी भी दिलचस्प

Son kills mother for ₹5 lakh compensation in Bijnor || Image- KUMAR Twitter File

Modified Date: July 23, 2026 / 06:43 pm IST
Published Date: July 23, 2026 6:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पोस्टमार्टम से हत्या का खुलासा।
  • बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  • ₹5 लाख मुआवजा पाने की साजिश का आरोप।

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में तेंदुए के हमले में महिला की मौत का मामला हत्या का निकला। थाना हीमपुर दीपा पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महिला के बेटे बहादल सिंह उर्फ मनिया को गिरफ्तार कर लिया है। (Son kills mother for ₹5 lakh compensation in Bijnor) आरोपी पर अपनी मां की गला दबाकर हत्या करने और घटना को तेंदुए के हमले का रूप देने का आरोप है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साजिश का पर्दाफाश

पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को पीआरवी-2417 पर सूचना मिली थी कि ग्राम अजुपुरा जट के जंगल में रहने वाली राजी देवी की मौत तेंदुए के हमले में हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण गला घोंटना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पूछताछ में बेटे ने कबूला जुर्म

पुलिस ने मृतका के बेटे बहादल सिंह उर्फ मनिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि पारिवारिक विवाद और मां से होने वाले झगड़ों से परेशान होकर उसने राजी देवी की गला दबाकर हत्या कर दी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

5 लाख मुआवजा पाने के लिए रची साजिश

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने हत्या के बाद घटना को गुलदार के हमले जैसा दिखाने की कोशिश की, ताकि सभी को लगे कि महिला की मौत जंगली जानवर के हमले से हुई है। (Son kills mother for ₹5 lakh compensation in Bijnor) पुलिस का आरोप है कि आरोपी की मंशा शासन से मिलने वाली 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता हासिल करने की भी थी। मृतका के परिजन रूपचंद की तहरीर पर थाना हीमपुर दीपा में BNS की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी बहादल सिंह उर्फ मनिया को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने लाल सागर में सऊदी टैंकर पर हूती हमले की निंदा की

वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए इस्पात उद्योग को नए बाजार तलाशने होंगे: अधिकारी

डोप परीक्षण में विफल रहने के बाद जूडो खिलाड़ी अरुण कुमार को राष्ट्रमंडल खेलों से हटाया गया

मर्सिडीज-बेंज इंडिया हाइब्रिड वाहन लाना रखेगी जारी, नीतिगत समर्थन का अभाव बाधा नहीं : सीईओ

मुजफ्फरनगर में भगवान राम पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown