अजीत जोगी, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मुख्यमंत्री की मां के निधन पर शोक जताया

अजीत जोगी, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मुख्यमंत्री की मां के निधन पर शोक जताया

अजीत जोगी, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मुख्यमंत्री की मां के निधन पर शोक जताया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: July 7, 2019 1:20 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे के मुखिया अजीत जोगी और प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अजीत जोगी ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘इस दुखद घड़ी में मेरी पार्टी और मेरा परिवार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के साथ है, ईश्वर उनकी माता जी की दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को साहस दे’’।

read more :सीएम भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी देवी का कल होगा अंतिम संस्कार, भिलाई- 3 स्थित निज निवास से निकलेगी अंतिम यात्रा

वहीं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि ‘‘ माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की माता श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल जी का आज निधन हो गया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दें। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश उनके साथ है।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव में अपने शोक संदेश में लिखा है कि “वासांसि जीर्णानि यथा विहाय, नवानि गृह्णाति नरोऽपराणि ! माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की माता जी श्रीमती बिंदेश्वरी देवी जी के निधन की अत्यंत दुखद खबर मिली। यह अभिभावक को खो देने जैसी अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें।”

read more : सीएम भूपेश बघेल की मां के निधन पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर ने शोक जताया

बता दें कि आज दोपहर रामकृष्ण केयर अस्पताल में इलाज के दौरान श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल का निधन हो गया।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/FeBe2jyxmm8″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com