Morena Army Jawan Killed Wife : पत्नी को सिर में मारी गोली, फिर अस्पताल में छोड़कर भागा फौजी! इलाज का नाटक करते-करते खुल गया खौफनाक सच
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में भारतीय सेना के एक जवान पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी घायल पत्नी को अस्पताल ले गया, लेकिन मौत की पुष्टि होते ही शव छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने नाकेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Morena Army Jawan Killed Wife : Image Source : AI
- मुरैना के अंबाह क्षेत्र में सेना के जवान पर पत्नी की हत्या का आरोप लगा है।
- आरोपी पत्नी को अस्पताल ले गया, लेकिन मौत की जानकारी मिलते ही फरार हो गया।
- पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुर और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मुरैना : Morena Army Jawan Killed Wife : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह कस्बे से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ भारतीय सेना के एक जवान ने पारिवारिक विवाद के दौरान अपनी ही पत्नी के सिर में पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी के शव को अस्पताल में लावारिस छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने नाकेबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला ?
यह घटना अंबाह के खजूरी रोड इलाके की है। भारतीय सेना में पदस्थ जवान सोहन सिंह सिकरवार उर्फ सोनू का अपनी 30 वर्षीय पत्नी रानी सिकरवार के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। देर रात विवाद बढ़ने पर सोहन सिंह ने पिस्टल से पत्नी के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
इलाज का नाटक करते हुए अस्पताल में पत्नी को छोड़ा
आरोपी इलाज का नाटक करते हुए घायल पत्नी को अस्पताल ले गया, लेकिन जैसे ही उसे पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है, वह शव को वार्ड बॉय के सुपुर्द कर मौके से भाग निकला। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर अंबाह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और नाकेबंदी कर आरोपी फौजी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
मृतका के मायके वालों के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति सोहन सिंह, ससुर नरोत्तम सिकरवार और सास मुन्नी देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अंबाह एसडीओपी रवि भदोरिया के अनुसार, आरोपी फौजी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब वारदात में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और हत्या के कारणों की गहराई से जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें
- Sonipat Viral News: पिता की मौत के बाद भी नहीं पहुंचीं 3 बेटियां, ऑनलाइन 5100 रुपए भेजकर कराया अंतिम संस्कार, वीडियो कॉल पर बोली- “अभी और कितना टाइम लगेगा?”
- School Closed in Uttarakhand: आज स्कूलों में नहीं होगी पढ़ाई, बंद रहेंगे सभी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी का ऐलान, तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
- CG Mukhyamantri Lok Kalakar Protsahan Yojana 2026: छत्तीसगढ़ में इन कलाकारों को मिलेंगे ₹24 हजार की प्रोत्साहन राशि….साय सरकार का बड़ा ऐलान, बस करना होगा ये काम….पढ़ें

Facebook


