लॉकडाउन के बीच सीएम भूपेश बघेल ने की चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों से चर्चा, व्यापारिक गतिविधियों के संबंध में हुई बात
लॉकडाउन के बीच सीएम भूपेश बघेल ने की चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों से चर्चा, व्यापारिक गतिविधियों के संबंध में हुई बात
रायपुर 26 अप्रैल। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम अपने निवास कार्यालय में रायपुर, दुर्ग तथा बिलासपुर जिलों के चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों के साथ लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में व्यापारिक गतिविधियों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा चर्चा की। मुख्यमंत्री बघेल ने कोरोना महामारी में प्रदेश के व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा किये जा रहे सहयोग को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया ।
ये भी पढ़ेंः मेडिकल काॅलेज के डीन ने डॉक्टरों को लिखा पत्र, कहा- प्राइवेट प्रैक्टिस न करें, मरीजों का इलाज हो …
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, रायपुर कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन, दुर्ग कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, बिलासपुर कलेक्टर सारांश मित्तर सहित छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अमर पारवानी, राम मन्धान, विक्रम सिंह देव, नवदीप अरोरा, अनिल वाधवानी, अजय वेसीन, पुरन जैन और ऋषभ देशलहरे उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ेंः वैक्सीन के रेट पर कांग्रेस का विरोध, BJP नेताओं को गुलाब देकर कांग्…

Facebook


