अमित शाह ने साधा निशाना, कहा- कांग्रेस के नेता नक्सलवादियों को कहते हैं क्रांतिकारी

अमित शाह ने साधा निशाना, कहा- कांग्रेस के नेता नक्सलवादियों को कहते हैं क्रांतिकारी

अमित शाह ने साधा निशाना, कहा- कांग्रेस के नेता नक्सलवादियों को कहते हैं क्रांतिकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: November 4, 2018 10:03 am IST

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। चौकी में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि मैं मैं सीएम के गृह जिले से चुनाव प्रचार की शुरुआत कर रहा हूं।

सभा के दौरान उन्होंने कांग्रेस व राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राज बब्बर के नक्सलियों को क्रांतिकारी बताने वाले बयान पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता नक्सलवादियों को क्रांतिकारी कहते हैं। शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य कांग्रेस के समय में बीमारू राज्य माना जाता थाबीजेपी सरकार ने बीमारू राज्य को विकसित राज्य बनाया

यह भी पढ़ें : थरुर ने मोदी पर कसा तंज, बताया सफेद घोड़े पर हाथ में तलवार लेकर बैठा हीरो 

भाजपा अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने ही छत्तीसगढ़ को राज्य बनाया और आप सभी प्रदेश में उनकी पार्टी भाजपा की सरकार बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दें।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में