Chhattisgarh Youth Congress Election 2026: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव में फर्जी ID से वोटिंग! भूपेश बघेल गुट के प्रत्याशियों पर लगे आरोप…यहां With Iyc ऐप हैक! अध्यक्ष उम्मीदवार को पड़े फर्जी वोट…

Chhattisgarh Youth Congress Election 2026: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव में फर्जी ID से वोटिंग! भूपेश बघेल गुट के प्रत्याशियों पर लगे आरोप...यहां With Iyc ऐप हैक! अध्यक्ष उम्मीदवार को पड़े फर्जी वोट...

Chhattisgarh Youth Congress Election 2026: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव में फर्जी ID से वोटिंग! भूपेश बघेल गुट के प्रत्याशियों पर लगे आरोप…यहां With Iyc ऐप हैक! अध्यक्ष उम्मीदवार को पड़े फर्जी वोट…

Chhattisgarh Youth Congress Election 2026: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव में फर्जी ID से वोटिंग! भूपेश बघेल गुट के प्रत्याशियों पर लगे आरोप...यहां With Iyc ऐप हैक! अध्यक्ष उम्मीदवार को पड़े फर्जी वोट... /image: IBC24 File

Modified Date: September 30, 2026 / 12:07 pm IST
Published Date: September 30, 2026 11:48 am IST
HIGHLIGHTS
  • भिलाई में फर्जी वोटर ID से वोटिंग का आरोप
  • With IYC ऐप पर सवाल, जशपुर में अतिरिक्त वोट जुड़ने का दावा
  • 14.50 लाख वोट पड़े, 11.76 लाख पेड और 2.79 लाख अनपेड वोट

दुर्ग/भिलाई। Chhattisgarh Youth Congress Election 2026: छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस चुनाव में पहले दो गुटों में मारपीट और दादागिरी के बाद अब वोट चोरी का मामला सामने आया है। कल यूथ कांग्रेस के संगठन चुनाव के आखिरी दिन फर्जी वोटर आई़डी के जरिए शासकीय आईटीआई खुर्सीपार और कॉल सेंटर के युवाओं से ऑनलाइन वोटिंग कराने की बात सामने आते ही यह मामला अब पुलिस के पास पहुंच चुका है।

भूपेश गुट के प्रत्याशियों पर लगे आरोप

दरअसल भिलाई में युवक कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल की समर्थक सुभद्रा सिंह का बेटा रॉबिन सिंह और विधायक देवेन्द्र यादव के करीबी अर्जुन शर्मा चुनाव मैदान में है। पहले भी दोनों गुट आमने-सामने हो चुके हैं। कल दोपहर भिलाई के खुर्सीपार स्थित सरकारी आईटीआई में जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के प्रत्याशी रॉबिन सिंह के पिता अनिल सिंह स्वयं फर्जी वोटर आईडी लेकर वहां पहुंचे और छात्रों से क्लास के अंदर वोटिंग कराने लगे। इसी दौरान प्रतिद्वंदी प्रत्याशी अर्जुन शर्मा और उसके साथी वहां पहुंच गए और इसका वीडियो बना लिया। इधर कॉल सेंटर में भी अनिल सिंह ने वोटिंग कराई।

फर्जी वोटर आईडी से कराई जा रही थी वोटिंग

अब फर्जी वोटिंग और वोट चोरी को लेकर अर्जुन शर्मा ने अपने वरिष्ठ नेताओं को जानकारी दी और फर्जी वोटर आईडी कार्ड लेकर चालू क्लास में वोटिंग कराने की शिकायत लेकर खुर्सीपार थाने भी पहुंचे। अर्जुन ने सवाल उठाया कि आखिर अनिल सिंह के पास सौ से ज्यादा फर्जी आईडी कैसे आई? वही सरकारी संस्थान के अंदर जाकर चालू क्लास में वोटिंग कराने की अनुमति आखिर किसने दी। अर्जुन ने अपने आवेदन में उन शिक्षकों की भूमिका पर भी सवाल उठाया जो वीडियो में वोटिंग कराते नजर आ रहे हैं। यही हाल कॉल सेंटर का था। जहां काम के बीच जाकर दूसरे लोगों की वोटर आईडी से फर्जी वोटिंग कराई जा रही थी।

 

जशपुर में With Iyc ऐप हैक होने का दावा

Chhattisgarh Youth Congress Election 2026 जशपुर जिले में यूथ कांग्रेस के चुनाव में वोटिंग प्रक्रिया को लेकर कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने गंभीर सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके मोबाइल नंबर से बनाई गई आईडी में शुरुआती दौर में 12 वोट दर्ज थे, लेकिन वोटिंग बंद होने के बाद अचानक 7 अतिरिक्त अनपेड वोट जुड़ गए। दावा है कि ये सातों वोट जशपुर जिले के बाहर के बताए जा रहे हैं। इनमें कोरबा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और सूरजपुर क्षेत्र से जुड़े वोट (Youth Congress Election Fake Voting) दिखाई देने की बात कही गई है।

 ऐप की तकनीकी जांच की मांग (With IYC App Hack)

वीडियो जारी कर आरोप लगाया गया कि जब इन वोटों को ओटीपी के माध्यम से वेरिफाई किया गया, तो सभी सात वोट यूथ कांग्रेस के स्टेट प्रेसिडेंट पद के कैंडिडेट नंबर-4 शैलेन बंजारे के पक्ष में दर्ज दिखाई दिए। इस मामले को लेकर चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग से तकनीकी जांच की मांग की गई है, कि यह पता लगाया जाए कि वोटिंग ऐप में तकनीकी गड़बड़ी हुई है या किसी स्तर पर छेड़छाड़ की गई है। साथ ही संबंधित आईपी एड्रेस, नेटवर्क और तकनीकी गतिविधियों की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई है।

वीडियो में यह भी अपील की गई है कि जिन लोगों को वोटिंग प्रक्रिया में इस तरह की अनियमितता दिखाई दे रही है, वे स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें और चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराएं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। ऐप में वोट जुड़ने के पीछे तकनीकी खराबी, डेटा संबंधी समस्या या किसी अन्य कारण की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

युवा कांग्रेस चुनाव के लिए मतदान खत्म, 14 लाख 56 हज़ार वोट पड़े

Chhattisgarh Youth Congress Election 2026 छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव में कुल 14 लाख 50 हजार 626 मतदाताओं ने वोटिंग किया है। इसमें 11 लाख 76 हजार 907 पैड वोटर हैं अर्थात जिन्होंने वोट करने के साथ ही 75 रुपए सदस्यता शुल्क जमा कर दिया है। वहीं 2 लाख 79 हजार 719 अनपैड वोटर हैं, जिनका भुगतान होना अभी शेष है। जिन मतदाताओं का सदस्यता शुल्क जमा नहीं हुआ है उन्हें एक अक्टूबर रात 12 बजे तक का समय दिया गया है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.