Woman Murdered for Dowry in Bilaspur: छत्तीसगढ़ में दहेज के लिए महिला की हत्या, पति, सास और देवर ने मिलकर दी भयावह मौत, फिर रची खौफनाक साजिश
Woman Murdered for Dowry in Bilaspur: छत्तीसगढ़ में दहेज के लिए महिला की हत्या, पति, सास और देवर ने मिलकर दी भयावह मौत, फिर रची खौफनाक साजिश
Woman Murdered for Dowry in Bilaspur: छत्तीसगढ़ में दहेज के लिए महिला की हत्या, पति, सास और देवर ने मिलकर दी भयावह मौत, फिर रची खौफनाक साजिश /image: IBC24 File
HIGHLIGHTS
- दहेज के लिए हत्या: पति, सास और देवर पर आरोप
- गला घोंटकर हत्या: जांच में हत्या की पुष्टि
- आत्महत्या का रूप देने की कोशिश: शव फांसी पर लटकाया
बिलासपुर। Woman Murdered for Dowry in Bilaspur: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि पति, सास और देवर ने मिलकर की थी। जांच में विवाहिता के गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले में पति, सास और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। दहेज हत्या (Bilaspur Dowry Murder Case) का केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विवाहिता की गला घोंटकर की गई थी हत्या (Bilaspur Woman Murder)
दरअसल, सकरी के सैदा गांव निवासी दुर्गा निर्मलकर की 26 सितंबर को घर में फांसी पर लटकी लाश मिली थी। मामला संदिग्ध था, महिला के गले में चोट के निशान थे, मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दुर्गा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस जांच और मेडिकल एविडेंस में इसकी पुष्टि हुई कि विवाहिता की गला घोंटकर हत्या की गई थी।
हत्या के बाद रची थी ये खौफनाक साजिश (Dowry Death Bilaspur)
Woman Murdered for Dowry in Bilaspur पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मृतका के पति रोहित निर्मलकर उर्फ लल्लू, देवर मोहित निर्मलकर और सास ठगिया निर्मलकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में तीनों ने घटना के दिन दहेज के नाम पर दुर्गा से मारपीट करने और उसके गले में पट्टा डालकर गला घोंटने के बाद शव को फांसी पर लटकाकर हत्या को आत्महत्या का रूप देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दहेज हत्या (Bilaspur Murder Case) का केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Youth Congress Election 2026: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव में फर्जी ID से वोटिंग! भूपेश बघेल गुट के प्रत्याशियों पर लगे आरोप…यहां With Iyc ऐप हैक! अध्यक्ष उम्मीदवार को पड़े फर्जी वोट…
- Chhattisgarh Doctors Posting Latest News: छत्तीसगढ़ में 45 डॉक्टरों को मिली पोस्टिंग, स्वास्थ्य मंत्री के पहल पर अब इन सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी इलाज की क्षमता
- CG Deputy Collector Transfer List: छत्तीसगढ़ में 100 से अधिक प्रशासनिक अफसरों का तबादला, बदल दिए गए इन जिलों के अधिकारी, देखें पूरी सूची
- CG Sharab Dukan Band: छत्तीसगढ़ में इस दिन नहीं मिलेगी शराब, बूंद-बूंद को तरसेंगे मदिरा प्रेमी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Facebook


