विधानसभा उपचुनाव: मरवाही में साड़ी बांटने का मामला, कांग्रेस और भाजपा के 7 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज
विधानसभा उपचुनाव: मरवाही में साड़ी बांटने का मामला, कांग्रेस और भाजपा के 7 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज
पेंड्रा। मरवाही में साड़ी बांटने के मामले में कार्रवाई करते हुए कांग्रेस और भाजपा दोनों पक्षों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है, भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर 5 कांग्रेसियों पर जुर्म दर्ज किया है तो कांग्रेस कार्यकर्ता की शिकायत पर 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
ये भी पढ़ें:भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक कल, धान ख़रीदी की तारीख और लक्ष्य सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर…
गौरतलब है कि मरवाही में मतदाताओं को प्रलोभन देते हुये साड़ी बांटने का आरोप भाजपा नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाया है। यहां बरौर गांव का रहने वाला भाजपा कार्यकर्ता अमरदीप जायसवाल अपने घर वापस जा रहा था कि इस दौरान उसने कांग्रेस नेताओं को साड़ी बांटते हुये देखा तो विरोध जताया, इसके बाद उसने जिला भाजपा नेताओं को रात को ही इसकी जानकारी दी और सुबह मरवाही थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी।
ये भी पढ़ें: #IBC24AgainstDrugs: राजधानी में नशा मंगवाना.. पिज्जा मंगवाने जैसे ह…
इसके बाद भाजपाईयों ने मरवाही में भाजपा चुनाव कार्यालय के सामने ही कांग्रेस और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये इस मामले में लिप्त कांग्रेसी नेताओं पर जुर्म दर्ज किये जाने की मांग की थी।

Facebook


