विधान मिश्रा नहीं लड़ेंगे चुनाव, जोगी कांग्रेस ने बनाया स्टार प्रचारक, कांग्रेस पर बोला हमला
विधान मिश्रा नहीं लड़ेंगे चुनाव, जोगी कांग्रेस ने बनाया स्टार प्रचारक, कांग्रेस पर बोला हमला
रायपुर। पूर्व मंत्री विधान मिश्रा को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने अपना स्टार प्रचारक बनाया है। उन्होंने धरसींवा सीट से अपनी टिकट की दावेदारी वापस ले ली है। उन्होंने कहा कि है पार्टी हित के लिए प्रचार करूंगा इसलिए नाम वापस ले रहा हूं।
जोगी कांग्रेस के स्टार प्रचारक बनाए जाने के बाद विधान मिश्रा पूरे प्रदेश में घूमकर पार्टी का प्रचार करेंगे। साथ ही पार्टी के उम्मीदवारों के लिए जनता से वोट मांगेंगे। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला बोला। मिश्रा ने कहा कि पीसीसी चीफ के साथ घूमने से उनकी ही पार्टी के नेता शर्मसार हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से इस्तीफा देना चाहिए।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने जयवीर और राधिका को दी छत्तीसगढ़ में मीडिया की जिम्मेदारी, चुनाव तक डालेंगे डेरा
विधान मिश्रा ने कहा कि दोनों पार्टियां सीडी कांड में उलझी हैं। हम सीडी नहीं, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


