Pratapgarh House Collapse: एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत पर भावुक हुए सीएम योगी, तुरंत मुआवजे का किया ऐलान, घायल युवक के बेहतर इलाज के दिए निर्देश
Pratapgarh House Collapse: एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत पर भावुक हुए सीएम योगी, तुरंत मुआवजे का किया ऐलान, घायल युवक के बेहतर इलाज के दिए निर्देश
Pratapgarh House Collapse: एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत पर भावुक हुए सीएम योगी, तुरंत मुआवजे का किया ऐलान, घायल युवक के बेहतर इलाज के दिए निर्देश /image: AI Generated
- प्रतापगढ़ में जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत
- CM योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया
- घायल युवक के बेहतर इलाज के निर्देश, पुलिस हादसे की जांच में जुटी
प्रतापगढ़। Pratapgarh House Collapse: प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान एक जर्जर मकान ढहने से उसके मलबे में दबने के कारण एक परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये घटना उस वक्त हुई जब बुधवार रात एक मकान के एक कमरे में परिवार के सात सदस्य सो रहे थे। वहीं इस दर्दनाक हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है और मुआवजे का ऐलान किया है।
मृतकों को 4-4 लाख रुपये मिला मुआवजा
सीएम के निर्देश पर प्रतापगढ़ हादसे में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि वितरित कर दी गई है। डीएम ने प्रत्येक मृतकों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि के हिसाब से कुल 26.20 लाख रुपये परिजन को सौंपी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।
सीएम ने हादसे पर जताया शोक
सीएम ने हादसे पर दुःख जाहिर किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शर किया है। जिसमें लिखा है कि- जनपद प्रतापगढ़ में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
जनपद प्रतापगढ़ में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है।
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 6, 2026
कैसे हुआ हादसा?
Pratapgarh House Collapse पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) आशुतोष मिश्रा ने बताया कि परिवार के सात सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान बारिश के बीच मकान ढह गया और वे सभी मलबे में दब गए। मिश्रा ने बताया कि मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में प्रमोद श्रीवास्तव (60), उनकी पत्नी रीता (55), उनकी बहू माधुरी (24), उनके पोतों माधव (दो) एवं आद्विक (10 माह) और परिवार के एक अन्य सदस्य नितिन (25) की मौत हो गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना में घायल प्रमोद के बेटे अमन का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मिश्रा ने बताया कि मकान करीब 100 वर्ष पुराना था और जर्जर हो चुका था।
ये भी पढ़ें
- Sonipat Viral News: पिता की मौत के बाद भी नहीं पहुंचीं 3 बेटियां, ऑनलाइन 5100 रुपए भेजकर कराया अंतिम संस्कार, वीडियो कॉल पर बोली- “अभी और कितना टाइम लगेगा?”
- School Closed in Uttarakhand: आज स्कूलों में नहीं होगी पढ़ाई, बंद रहेंगे सभी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी का ऐलान, तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
- CG Mukhyamantri Lok Kalakar Protsahan Yojana 2026: छत्तीसगढ़ में इन कलाकारों को मिलेंगे ₹24 हजार की प्रोत्साहन राशि….साय सरकार का बड़ा ऐलान, बस करना होगा ये काम….पढ़ें

Facebook


