MPPSC Assistant Professor New Exam Date: MPPSC ने अचानक बदली परीक्षा की तारीख, अब इस दिन होंगे एग्जाम…अगर आपने आवेदन नहीं किया तो अभी है मौका
MPPSC Assistant Professor New Exam Date: MPPSC ने अचानक बदली परीक्षा की तारीख, अब इस दिन होंगे एग्जाम...अगर आपने आवेदन नहीं किया तो अभी है मौका
MPPSC Assistant Professor New Exam Date: MPPSC ने अचानक बदली परीक्षा की तारीख, अब इस दिन होंगे एग्जाम...अगर आपने आवेदन नहीं किया तो अभी है मौका /image: AI Generated
- MPPSC ने Assistant Professor 2025 के तीसरे चरण की परीक्षा 4 अक्टूबर तक स्थगित की
- Physics, Chemistry, Botany, Mathematics और History के कुल 525 पदों पर भर्ती होगी
- आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू, उम्मीदवार 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे
भोपाल। MPPSC Assistant Professor New Exam Date: मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग ने अपनी सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के तृतीय चरण की डेट्स (MPPSC Assistant Professor Exam Postponed) आगे बढ़ा दी है। परीक्षा के इस चरण में शामिल 05 प्रमुख विषयों के लिए परीक्षा अब 04 अक्टूबर को होगी। दरअसल इस परीक्षा की तिथियां संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी की परीक्षा की तिथियों से टकरा रही थी इस कारण डेट्स आगे बढ़ानी पड़ी।
15 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
एमपीपीएससी ने सहायक प्राध्यापक 2025 परीक्षा (MPPSC Recruitment 2025) के तीसरे चरण की तिथियां आगे बढ़ा दी है। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक भी फिर से ओपन कर दी है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अब 15 अगस्त तक जारी रहेगी। आयोग ने तृतीय चरण की परीक्षाएं 04 अक्टूबर को कराने का निर्णय लिया है। दरअसल कई अभ्यर्थियों द्वारा आयोग के समक्ष अभ्यावेदन प्रस्तुत किया कि एमपीपीएससी की सहायक प्राध्यापक 2025 परीक्षा के तीसरे चरण के दौरान ही यूपीएससी की परीक्षा भी आयोजित होगी। इसे देखते हुए एमपीपीएससी ने अपनी परीक्षाओं को अक्टूबर में कराने का निर्णय लिया।
MPPSC Assistant Professor New Exam Date दरअसल दोनों ही महत्वपूर्ण परीक्षाएं हैं और इन दोनों परीक्षाओं में अभ्यर्थी सम्मिलित होते हैं। अभ्यर्थियों के हितों और प्राप्त आवेदनों को ध्यान में रखते हुए आयोग ने परीक्षा के लिए उपलब्ध अगले स्लॉट के आधार पर तिथियों में बदलाव का निर्णय लिया है।
इन विषयों के पदों पर होगी भर्ती (MPPSC New Exam Date)
नई जारी सूचना के अनुसार इच्छुक एवं नए पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाकर 15 अगस्त तक अपना आवेदन पत्र जमा करा सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित नए कार्यक्रम के अनुसार 04 अक्टूबर को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में भौतिकशास्त्र के 120 पदों, रसायनशास्त्र के 116 पद, वनस्पतिशास्त्र के 125 पद, गणित के 107 पद और इतिहास के 57 पदों पर भर्ती होगी।
ये भी पढ़ें
- Sonipat Viral News: पिता की मौत के बाद भी नहीं पहुंचीं 3 बेटियां, ऑनलाइन 5100 रुपए भेजकर कराया अंतिम संस्कार, वीडियो कॉल पर बोली- “अभी और कितना टाइम लगेगा?”
- School Closed in Uttarakhand: आज स्कूलों में नहीं होगी पढ़ाई, बंद रहेंगे सभी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी का ऐलान, तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
- CG Mukhyamantri Lok Kalakar Protsahan Yojana 2026: छत्तीसगढ़ में इन कलाकारों को मिलेंगे ₹24 हजार की प्रोत्साहन राशि….साय सरकार का बड़ा ऐलान, बस करना होगा ये काम….पढ़ें

Facebook


