रायपुर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया अग्रवाल से मारपीट, भाजपा पर आरोप
रायपुर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया अग्रवाल से मारपीट, भाजपा पर आरोप
रायपुर। रायपुर दक्षिण से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया अग्रवाल ने भाजपा पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। कहैन्या अग्रवाल सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने कल रात बजे छत्तीसगढ़ निर्वाचन कार्यालय जाकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी से इसकी शिकायत भी की।
पढ़ें- रेलवे ट्रैक पर गिरी मासूम के उपर से निकल गई ट्रेन, बच्ची को खरोंच तक नहीं आई.. देखें वीडियो
कन्हैया अग्रवाल ने बताया कि घटना प्रियदर्शिनी नगर स्थित मतदान केंद्र की है, जहां निर्धारित समय के बाद भी वोटिंग होने की जानकारी मिलने के बाद वे वहां पहुंचे थे। जब उन्होंने अधिकारियों से इसका कारण जानना चाहा तो बीजेपी कार्यकर्ता उनसे भिड़ गए और उनके साथ मारपीट भी की। आपको बतादे ंरायपुर दक्षिण से प्रत्याशी कन्हैया अग्रवाल का मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल से हैं।
पढ़ें-महानदी में गिरी बस, 12 लोगों की मौत, 49 घायल
प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। 11 दिसंबर को छत्तीसगढ़ समित पांच राज्यों में मतों की गिनती की जाएगी। बहरहाल छत्तीसगढ़ में मंगलवार शाम पांच बजे तक 72 वोटिंग दर्ज की गई थी। लेकिन दूरस्थ इलाकों से मतदान दलों के लौटने का सिलसिला जारी है। पोलिंग पार्टी के लौटने के बाद निर्वाचन आयोग फाइनल आंकड़े जारी करेगा। कयास लगाया जा रहा है, मतदान का प्रतिशत 75 से 76 फीसदी पहुंच सकता है।

Facebook


