निर्वाचन आयोग के नियमों को ताक में रख पोलिंग अधिकारी ईवीएम मशीन और चुनाव सामग्री लेकर रुके होटल में

निर्वाचन आयोग के नियमों को ताक में रख पोलिंग अधिकारी ईवीएम मशीन और चुनाव सामग्री लेकर रुके होटल में

निर्वाचन आयोग के नियमों को ताक में रख पोलिंग अधिकारी ईवीएम मशीन और चुनाव सामग्री लेकर रुके होटल में
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: November 28, 2018 1:40 am IST

शुजालपुर।मध्यप्रदेश में आज मतदान शुरू हो गया है। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने कड़े नियम बनाये है। जिसके तहत निर्वाचन आयोग ने अलग अलग मतदान दल बनाकर उन्हें वीवीपेट, ईवीएम मशीन, बैलट यूनिट और कंट्रोल यूनिट के साथ मतदान केंद्रों पर भेजा है। और नियम के तहत यह भी खा गया था कि सभी मतदान दलों को रात अपने-अपने सेक्टर में किसी भी पोलिंग बूथ पर रुकना है। लेकिन यहां एक मामला सामने आया है जब शुजालपुर विधानसभा के मेहरखेड़ी सेक्टर अधिकारी अपने दल के साथ शुजालपुर के एक होटल में रुके। इतना ही नहीं निर्वाचन की गोपनीयता को ताक पर रखते हुए ये अधिकारी ईवीएम मशीन, वीवीपेट, बैलट यूनिट और कंट्रोल यूनिट भी होटल में अपने साथ ले आए।

ये भी पढ़ें –ईवीएम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, तीसरे घेरे में घुसने की कोशिश पर गोली मारने के आदेश

ज्ञात हो कि निर्वाचन की गोपनीयता बनी रहे इसके लिए प्रशासन लाख दावे कर रहा है, लेकिन प्रशासन के नुमाइंदे इसकी गोपनीयता को भंग करने पर आमदा है। ऐसा ही मामला शुजालपुर विधानसभा में देखने को मिला। यहां प्रशासन द्वारा मेहर खेड़ी सेक्टर में भेजे गए अधिकारियों का दल सेक्टर में रात रुकने के बजाय वीवीपेट, ईवीएम मशीन, बैलट यूनिट और कंट्रोल यूनिट सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज के साथ शुजालपुर के होटल राजमहल में रुके। इन अधिकारियों का स्टिंग ऑपरेशन IBC24 ने किया। कैमरा देखते ही सेक्टर अधिकारी और उनके दल के कर्मचारी हक्के बक्के रह गए और ताबड़तोड़ होटल का रूम खाली करके चलते बने। ज्ञात हो कि विधानसभा निर्वाचन में गोपनीयता को लेकर बरती गई इस लापरवाही में कहीं ना कहीं प्रशासन भी जिम्मेदार है।


लेखक के बारे में