लॉकडाउन के समय शादी में 10 और ​अंतिम संस्कार में 20 लोग होंगे शामिल, तहसीलदार से लेना होगा अनुमति

लॉकडाउन के समय शादी में 10 और ​अंतिम संस्कार में 20 लोग होंगे शामिल, तहसीलदार से लेना होगा अनुमति

लॉकडाउन के समय शादी में 10 और ​अंतिम संस्कार में 20 लोग होंगे शामिल, तहसीलदार से लेना होगा अनुमति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: May 22, 2020 8:53 am IST

रायपुर। लॉकडाउन की अवधि में अब जिला प्रशासन ने शादी और अंतिम संस्कार के लिए अनुमति देने के लिए तहसीलदार को अधिकृत कर दिया है, जिसके बाद अब ​तहसीलदार ही लोगों को शादी और अंतिम संस्कार की अनुमति देंगे।

ये भी पढ़ें: डिप्टी कलेक्टर के ड्राइवर का कोरोना संक्रमित होने का मामला,शहर के सभी लोगों का होगा टेस्ट, डोर टू डोर सर्वे में जुटा स्वास्थ्य विभाग

रायपुर कलेक्टर ने रायपुर, आरंग, अभनपुर और तिल्दा के लिए ये जिम्मेदारी तहसीलदारों को दे दी है। दिशा निर्देशों के अनुसार विवाह में अधिकतम 10 लोग शामिल होंगे और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग ही उपस्थित रह सकेंगे। यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस बात पर वकील को लगाई फटक…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com