बघेल का सवाल आखिर क्यों सरोज पांडेय ने नामांकन में लिखा राजेश मूणत के घर का पता

बघेल का सवाल आखिर क्यों सरोज पांडेय ने नामांकन में लिखा राजेश मूणत के घर का पता

बघेल का सवाल आखिर क्यों सरोज पांडेय ने नामांकन में लिखा राजेश मूणत के घर का पता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: March 17, 2018 10:38 am IST

रायपुर-छत्तीसगढ़ में राज्यसभा उम्मीदवार के नाम को लेकर और अधिक अटकले तेज हो गयी है। अब  पीसीसी चीफ भूपेश बघेल ने खुले आम इस बात को कहा है की सरोज पांडेय ने जो नामांकन फार्म भरा है वो एक ही नहीं कई मामलो में गलत है। सबसे पहला सवाल तो भूपेश बघेल ने ये उठाया है कि नामांकन पत्र में सरोज  पांडेय ने अपने घर का पता गलत क्यों बताया है।और वो भी उस घर का पता लिखी हैं जो मंत्री  राजेश मूणत को आवंटित है।ज्ञात हो की  राज्यसभा चुनाव में सरोज पांडेय के नामांकन को लेकर संसदीयों सचिवों के बाद कांग्रेस को अब एक नया मुद्दा मिल गया है। 

 

क्या कहा भूपेश बघेल ने 

सरोज पांडेय जी ने नामांकन में ग़लत तथ्य दिए हैं, उन्होंने अपना निवास पता जल परिसर बताया है, यह पता मंत्री राजेश मूणत के नाम अभिलेख में आबंटित है।शासकीय आवास है, सरोज पांडेय जी ने ग़लत जानकारी क्यों दी.नामांकन फ़ॉर्म को अपलोड क्यों नही किया जा रहा है, शायद इसलिए की उनका  अपराध प्रमाणित हो जाएगा।

 

इधर हाईकोर्ट में तारीख़ बढ़ने के मामले पर उन्होंने कहा

 

 

वेब टीम ibc24


लेखक के बारे में