शहमात The Big Debate: हार पर रार.. उपचुनाव का क्या सार? चुनाव परिणाम ने भाजपा को चौंकाया, दो हार से BJP के अंदर क्या बदलेगा?
Datia-Bankipur Election Results: आज उपचुनाव के नतीजों ने एक तरफ जहां बीजेपी को झटका दिया तो कांग्रेस ने इस पर बीजेपी को घेर लिया।
Datia-Bankipur Election Results/Image Credit: IBC24.in
- आज उपचुनाव के नतीजों ने एक तरफ जहां बीजेपी को झटका दिया।
- उपचुनाव के नतीजों पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेर लिया।
- विपक्ष ने कहा- छत्तीसगढ़ समेत कई प्रदेशों में भाजपा के प्रति लोगों की नाराजगी लगातार बढ़ रही है।
Datia-Bankipur Election Results: रायपुर: आज उपचुनाव के नतीजों ने एक तरफ जहां बीजेपी को झटका दिया तो कांग्रेस ने इस पर बीजेपी को घेर लिया। पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रति लोगों की नाराजगी लगातार बढ़ रही है। भगत ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे को चुनाव नतीजे से जोड़ते हुए कहा कि भगवान ने अब बीजेपी को श्राप दे दिया है। भाजपा भगवान राम के नाम पर सत्ता में आई, लेकिन अब बीजेपी आस्था के साथ छल कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब इसका जवाब चुनावों में दे रही है। और इसी का नतीजा है कि जिन-जिन राज्यों में भाजपा का प्रभाव बरसों से रहा है, वहां भी अब जनता का भरोसा बीजेपी पर कम होता जा रहा है। अमरजीत भगत ने आगे ये भी कहा कि बीजेपी से भगवान राम और जनता दोनों नाराज है।
हालांकि अब बीजेपी ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जीत और हार दोनों स्वीकार हैं, (Datia-Bankipur Election Results) लेकिन उपचुनाव की जीत को राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जोड़ना कांग्रेस की नासमझी है।
Datia-Bankipur Election Results: यानी बिहार के बिहार और मध्य प्रदेश, के दतिया में बीजेपी की करारी हार ने कांग्रेस को उस पर सियासी हमला करने का मौका दे दिया है। देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस के इस नरेटिव को बीजेपी कैसे टेकल करती है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Radhika Khera on Punjab Congress : ‘ठगेश की पाठशाला’ के हेडमास्टर भूपेश कका’.. राधिका खेड़ा के निशाने पर CG के पूर्व के सीएम, कहा- पोस्टर से ही गायब हो गए PCC चीफ
- CG Teacher Latest News: शिक्षक भर्ती को लेकर साय सरकार का बड़ा फैसला, इन अभ्यर्थियों को मिलेगी डीएड-टीईटी की अनिवार्यता से छूट, आदेश जारी
- UP Road Accident News: तेज रफ्तार कार ने युवतियों को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई लड़कियों की मौत, हादसे के बाद मची चीख-पुकार

Facebook


