Radhika Khera on Punjab Congress : ‘ठगेश की पाठशाला’ के हेडमास्टर भूपेश कका’.. राधिका खेड़ा के निशाने पर CG के पूर्व के सीएम, कहा- पोस्टर से ही गायब हो गए PCC चीफ

भाजपा नेता राधिका खेड़ा ने फिरोजपुर में कांग्रेस के एक कार्यक्रम के पोस्टर में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग की तस्वीर नहीं होने का दावा करते हुए पार्टी की गुटबाजी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तंज कसा कि फोटो ढूंढने वाले को 500 रुपये का इनाम दिया जाएगा।

Radhika Khera on Punjab Congress : ‘ठगेश की पाठशाला’ के हेडमास्टर भूपेश कका’.. राधिका खेड़ा के निशाने पर CG के पूर्व के सीएम, कहा- पोस्टर से ही गायब हो गए PCC चीफ
Modified Date: August 3, 2026 / 11:49 pm IST
Published Date: August 3, 2026 11:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राधिका खेड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पंजाब कांग्रेस पर हमला बोला।
  • उन्होंने दावा किया कि फिरोजपुर के कार्यक्रम के पोस्टर में प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग की तस्वीर नहीं थी।
  • पोस्ट में उन्होंने कांग्रेस की गुटबाजी पर सवाल उठाते हुए व्यंग्य किया।

नई दिल्ली : Radhika Khera on Punjab Congress : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता राधिका खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए पंजाब कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने फिरोजपुर में आयोजित कांग्रेस के एक कार्यक्रम के बैकड्रॉप बैनर का हवाला देते हुए पार्टी की गुटबाजी पर सवाल उठाए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग की तस्वीर गायब

राधिका खेड़ा ने अपने ट्वीट में दावा किया कि पंजाब कांग्रेस की आपसी गुटबाजी अब खुलकर जनता के सामने आ रही है। फिरोजपुर में हुए कांग्रेस के कार्यक्रम के बैकड्रॉप बैनर का जिक्र करते हुए उन्होंने तंज कसा कि उस बैनर में प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग की तस्वीर गायब है।

500 का नकद इनाम दिया जाएगा

उन्होंने चुटकी लेते हुए लिखा कि बैनर में राजा वड़िंग की फोटो ढूंढने वाले को 500 का नकद इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा। उन्होंने भूपेश बघेल का नाम लिए बिना ‘ठगेश की पाठशाला के हेडमास्टर’ तंज कसते हुए कहा कि जहां वे प्रभारी होंगे, वहां इसी तरह की स्थिति देखने को मिलेगी।

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.