बरेली : बाघ के हमले में दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
बरेली : बाघ के हमले में दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
बरेली (उत्तर प्रदेश), 16 मई (भाषा) बरेली जिले के मीरगंज क्षेत्र में रविवार दोपहर बाघ के हमले में दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिला वन अधिकारी भरत लाल ने बताया कि हेमराजपुर गांव में धर्मपाल (40) और चंद्रपाल (42) गंगा के किनारे खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग आ गए। भीड़ को आते देख बाघ भाग गया।
उन्होंने बताया कि दोनों किसानों को लहूलुहान हालत में मीरगंज स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से नाजुक हालत के मद्देनजर उन्हें बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
वन क्षेत्राधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि इस घटना के बाद वन विभाग ने अपनी टीम को सतर्क कर दिया है।
भाषा सं सलीम धीरज
धीरज

Facebook


