बस्तर परिवहन संघ विवाद : पटरी पर आने लगी मुक्त परिवहन व्यवस्था

बस्तर परिवहन संघ विवाद : पटरी पर आने लगी मुक्त परिवहन व्यवस्था

बस्तर परिवहन संघ विवाद : पटरी पर आने लगी मुक्त परिवहन व्यवस्था
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: June 11, 2017 6:02 am IST

 

बस्तर परिवहन संघ को निलंबित किए जाने वाले प्रशासन से ट्रक मालिकों के टकराव के बाद आखिरकार मुक्त परिवहन व्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर आने लगी है, तमाम कोशिशों के बावजूद प्रशासन ने ट्रक मालिकों की मांग मानने से इनकार कर दिया था, और मुक्त परिवहन के लिए लगातार दबाव बनाए रखा था, इसको लेकर कई बार गिरफ्तारियां और बल का भी प्रयोग किया गया, आखिरकार निराश ट्रक मालिकों ने धीरे-धीरे मुक्त परिवहन के तहत सभी जगहों से लोड उठाना शुरू कर दिया है।

जगदलपुर में बस्तर परिवहन संघ में माल ढुलाई को लेकर आखिरकार फूट पड़ गई और ट्रक मालिकों का सब्र भी जवाब दे गया, लगातार एकजुटता बनाए रखते हुए परिवहन संघ के भंग हो जाने के बाद से ट्रक मालिक किसी भी तरह के परिवहन की प्रशासनिक व्यवस्था को स्वीकार करने को तैयार नहीं थे, इधर प्रशासन की सख्ती के बाद निराश ट्रक ड्राइवरों ने धीरे-धीरे मुक्त परिवहन व्यवस्था को अपना लिया है। हाल में गैलेक्सी कंपनी के बाद सूर्या कैरियर की रेक पहुंचने और इसके माल ढुलाई को लेकर परिवहन संघ के ही नेताओं ने अपील की, जिसको लेकर ट्रक मालिकों मैं बटवारा हो गया, इससे संघ की एकजुटता भी टूट गई और सभी ने इसी तरह के माल उठाने को लेकर सहमति दे दी, इससे पहले परिवहन संघ स्थानीय विधायक समर्थित मानकर गैलेक्सी कंपनी का आयरन ओर धुलाई नहीं कर रहा था।


लेखक के बारे में