मध्यप्रदेश की सियासत में ज्योतिरादित्य की सक्रियता बढ़ी, भोपाल में मांगा सरकारी बंगला

Ads

मध्यप्रदेश की सियासत में ज्योतिरादित्य की सक्रियता बढ़ी, भोपाल में मांगा सरकारी बंगला

  •  
  • Publish Date - May 25, 2018 / 08:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:45 PM IST

भोपाल। चुनाव का समय हो और नेता को बार -बार आना जाना पड़े तो उन्हें तकलीफ तो होती है.ऐसे में कांग्रेस  चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अब भोपाल में रहने की सोच रहे हैं। आपको यहां बता दें कि  उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार से शासकीय आवास यह दलील देते हुए मांगा है कि उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर बार-बार जाना पड़ता है और इसके साथ ही वे मध्य प्रदेश से सांसद भी है,इसलिए भोपाल में सरकारी आवास की पात्रता है।

अपने कैरियर में  सोलह साल से सांसद सिंधिया के अचानक सरकारी बंगला मांगे जाने को चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है की सिंधिया भी भोपाल में सक्रियता बढ़ाएंगे। सिंधिया ने 23 मई को ही शासन को शासकीय आवास के लिए पत्र लिखा है। साफ है कि सिंधिया को सरकारी बंगला मिलता है तो वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बाद तीसरा बड़ा पॉवर सेंटर होगा। सिंधिया के भोपाल में सरकारी आवास मांगे जाने की एक वजह और भी बताई जा रही है कि चुनाव अभियान समिति में 15 लोग हैं। इसमें कांतिलाल भूरिया और अरुण यादव और विवेक तन्खा के साथ रीवा, जबलपुर भोपाल और बुंदेलखंड के भी लोग हैं। रणनीतिक मीटिंग में यह सरकारी आवास सहयोगी साबित होगा। 

वेब डेस्क IBC24