भूपेश बघेल का भाजपा पर ट्विटर वार खाऊंगा और खिलाऊंगा, फिर मौनी बाबा बन जाऊंगा

भूपेश बघेल का भाजपा पर ट्विटर वार खाऊंगा और खिलाऊंगा, फिर मौनी बाबा बन जाऊंगा

भूपेश बघेल का भाजपा पर ट्विटर वार खाऊंगा और खिलाऊंगा, फिर मौनी बाबा बन जाऊंगा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: February 24, 2018 10:56 am IST

इन दिनों भूपेश बघेल का ट्वीटर वार जोरो पर है कभी कविता के माध्यम से कभी कार्टून के माध्यम से  सरकार को घेरने का क्रम लगातार जारी है ।आज छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा ट्विटर पर हमला करने वाले नेता प्रतिपक्ष भूपेश बघेल ने सरकार के लिए पहले तो एक जुमला लिखा है.

 

जिसमें उन्होंने रमन पर निशाना साधते हुए लिखा है कि न तो रोटी दिया और ना ही कपड़ा और मकान मान गए जुमलेबाजी में हो आप बहुत महान,अगर मोबाइल की जगह दे देते रोजगार,तो पकौड़ा ना बेच रहे होते आज बेरोजगार,जनता नहीं होगी अब ठगी की शिकार,मिठलबरे का तय है इस बार बहिष्कार।

 

भूपेश बघेल के इस ट्विटर से साफ नज़र आ रहा है कि वे जनता के सामने रोटी कपडा मकान और बेरोजगारी का मुद्दा उठा कर रमन सरकार पर हमला बोलने की तैयारी में है.इसके साथ ही भूपेश बघेल ने  ट्वीटर के जरिए एक और हमला करते हुए लिखा है  कि छत्तीसगढ़ में भाजपा का एक ही मूलमंत्र है। खाऊंगा और खिलाऊंगा, फिर मौनी बाबा बन जाऊंगा। इन सभी बातों से साफ है की वे हाल ही में मिली खबर जिसमे 6 साल के बच्चे को  प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास  आवंटन किया गया है उस तरफ जनता का ध्यान लाना चाहते हैं। 

वेब टीम IBC24


लेखक के बारे में