भूपेश कैबिनेट की बैठक कल दोपहर 12 बजे, राजीव गांधी न्याय योजना को मिलेगी हरी झंडी

भूपेश कैबिनेट की बैठक कल दोपहर 12 बजे, राजीव गांधी न्याय योजना को मिलेगी हरी झंडी

भूपेश कैबिनेट की बैठक कल दोपहर 12 बजे, राजीव गांधी न्याय योजना को मिलेगी हरी झंडी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: May 12, 2020 2:15 pm IST

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कैबिनेट की बैठक कल दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास में होगी। बैठक में धान MSP की अंतर राशि के लिए बनी राजीव गांधी न्याय योजना को हरी झंडी दी जाएगी। इस योजना के माध्यम से 19 लाख किसानों को 6100 करोड़ रुपए इसी माह से दिया जाना है।

ये भी पढ़ें:सीएम भूपेश बघेल बोले प्रदेश में नमक की कमी नहीं, कालाबाजारी और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त का…

बैठक में 17 मई को ख़त्म हो रहे लॉकडाउन के संबंध में राज्य की तैयारी पर भी चर्चा की जाएगी। सीएम भूपेश बघेल सोमवार को PM मोदी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई चर्चा को भी मंत्रियों को बताएंगे।

ये भी पढ़ें: तालाब में नहाने गए 4 बच्चों की डूबने से मौत, पुलिस ने बरामद की लाश,…

इसी तरह स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत और नगरीय प्रशासन विभाग के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी बैठक में चर्चा होगी, प्रवासी मजदूरों के लिए गांवों में की गई तैयारियों और व्यवस्था पर भी चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में लॉकडाउन 4.0 की तैयारी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान…

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com