बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में फिर मिला एक नया कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 38 हुई

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में फिर मिला एक नया कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 38 हुई

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में फिर मिला एक नया कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 38 हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: April 28, 2020 12:28 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है, नया पॉजिटिव मरीज सूरजपुर के प्रतापपुर कैम्प में रहने वाला है, जो कि झारखंड का अप्रवासी मज़दूर है, जिसकी उम्र 58 साल बताई जा रही है। इसके साथ ही अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 4 हो गई है। वहीं अब तक मिले पॉजिटिव मरीजों की संख्या 38 हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: राहत की खबर: जबलपुर में 4 और मरीज हुए ठीक, 9 साल का एक बच्चा भी शामिल

इनमें से 34 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। मेकाहारा अस्पताल प्रबंधन ने पॉजिटिव मरीज होने की पुष्टि की है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है। 

ये भी पढ़ें: 3 मई तक बंद रहेंगे शराब दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

जानकारी के अनुसार पॉजिटिव मरीज मजदूरी करने का काम करता था, फिलहाल मरीज की ट्रेवेल हिस्ट्री निकाली जा रही है, रायपुर मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में इसकी पुष्टि हुई है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग इस पर फैसला ले रहा है कि इस मरीज की स्थानीय स्तर पर रखकर इलाज किया जाएगा या रायपुर एम्स में शिफ्ट किया जाएगा।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com